गीतकार : गुलज़ार | राग : |
चित्रपट : खामोशी (१९६९) | संगीतकार : हेमन्त दा |
भाव : विरह | गायन : हेमन्त दा |
हममऽ
तुम पुकार लो,
तुम्हारा इंतजार है,
तुम पुकार लो।
ख्वाब चुन रही है रात, बेकरार है,
तुम्हारा इंतजार है॥स्थायी॥
तुम पुकार लो।
होंठ पे लिये हुये दिल की बात हम,
जागते रहेंगे और कितनी रात हम।
होंठ पे लिये हुये दिल की बात हम,
जागते रहेंगे और कितनी रात हम।
मुख्तसर-सी बात है, तुमसे प्यार है,
तुम्हारा इंतजार है॥१॥
तुम पुकार लो।
दिल बहल तो जायेगा इस ख्याल से,
हाल मिल गया तुम्हारा अपने हाल से।
दिल बहल तो जायेगा इस ख्याल से,
हाल मिल गया तुम्हारा अपने हाल से।
रात ये करार की बेकरार है,
तुम्हारा इंतजार है॥२॥
०ऽऽऽ
मेरे अन्य पसंदीदा गीत - भारतीय संगीत @ YouTube
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें